सीवान, मई 7 -- जीरादेई, एक संवाददता। जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार से बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने ओम साई बर्तन भंडार व आभूषण दुकान से बीस लाख रुपये का आभूषण लूट लिया। लेकिन दुकानदारों ने भी दिलेरी दिखाते हुए घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए अपराधी को सौंप दिया गया। पकड़े गए अपराधी के जरिए पुलिस इसके अन्य साथियों का पता आसानी से लगा सकेगी। यह भी पढ़ें- जीरादेई में फायरिंग कर जेवर दुकान से 20 लाख के गहने लूटे, एक धरायाघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी दिनदहाड़े लूट की इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे। पहचान छिपाने के लिए अपना मुंह भी ढ़का था। सभी अपने पास हथियार भी रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दहशत ...