नालंदा, मार्च 26 -- नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के मुख्यमंत्री बनें। अनंत सिंह ने नालंदा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। अनंत सिंह ने कहा कि वो पहली बार नालंदा में आए हैं। पूरे बिहार में विकास हो रहा है। अनंत सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके बारे में पक्के तौर पर कोई नहीं बता सकता है। कोई किसी को कहता है तो कोई किसी और को कहता है। लेकिन जो मुख्यमंत्री बनाएगा उसी को सिर्फ पता है। इस दौरान जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बने, इसे लेकर उनकी दिली ख्वाहिश क्या है? तब इसपर अनंत सिंह ने कहा नीतीश कुमार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.