एटा, फरवरी 26 -- ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने दिलीप वार्ष्णेय को नगर मंडल अध्यक्ष बनाया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। विधायक संजीव दिवाकर ने आवास पर नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप वार्ष्णेय को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। उनसे कहा कि बीते एक वर्ष से संगठन का कार्य कमजोर पड़ा था। उनके मनोनयन से अब संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में रमेश पाल सिंह एडवोकेट, ब्रज प्रांत क्षेत्रीय मंत्री बीएल कुशवाह, मनोज बजरंगी, जिला कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता, अटल बिहारी वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर, अशोक शर्मा, रामजीलाल राजपूत, कान्हा वार्ष्णेय, वीरेंद्र गुप्ता, कपिल देव वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...