वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के नगरीय विद्युत वितरण मंडल-प्रथम के अधीक्षण अभियंता अनूप मिश्रा का गुरुवार को तबादला कर दिया गया। उन्हें विद्युत कार्य मंडल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं, डिस्कॉम मुख्यालय से संबद्ध दिलीप कुमार को नगरीय विद्युत वितरण मंडल-प्रथम का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। एमडी शंभु कुमार के निर्देश पर दोनों अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...