देवघर, मार्च 21 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी मैदान में 33 वर्षीय दिलीप तुरी की निर्मम हत्या मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस और गहन पूछताछ की तैयारी में है। मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए दो महिला समेत तीनों आरोपियों को पुलिस जल्द रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी। रिमांड के दौरान घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं पर विस्तृत जानकारी जुटाएगी। सूत्रों के अनुसार, अब तक की पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है, लेकिन कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। इन्हीं सवालों के जवाब पाने के लिए अनुसंधान टीम आरोपियों को रिमांड पर लेकर सघन पूछताछ करेगी। सूत्रों का मानना है कि रिमांड के दौरान हत्या की साजिश, घटना की पूरी रूपरेखा और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका का खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पुलि...