वरीय संवाददाता, मई 7 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिलीप कुमार जायसवाल को एनडीए सरकार में तीसरी बार मंत्री बनाया गया है। जायसवाल ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सम्राट चौधरी सरकार से पहले वह दो बार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए में मंत्री रहे हैं। जायसवाल ने 2024, फिर 2025 और अब 2026 में लगातार तीन बार मंत्री पद की शपथ ली। साल 2025 में दिलीप कुमार जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहते ही एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की और भाजपा सदन में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। भाजपा के 89 प्रत्याशी चुनाव में जीतकर विधायक बने। इसमें डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की भूमिका अहम मानी गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। फिर चुनाव के बाद नवंबर 2025 में फिर से दिलीप कु...