खगडि़या, मई 7 -- गोगरी । एक संवाददाता एमएलसी दिलीप जायसवाल को भाजपा कोटे से राज्य सरकार के कैबिनेट में तीसरी बार मंत्री बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव उसरी सहित आसपास के इलाकों में जश्न का माहौल हो गया। उसरी में स्थानीय लोगों ने मंत्री बनाए जाने पर एक दुसरे को गुलाल लगाकर खूब आतिशबाजी किया। गुरुवार की संध्या में वार्ड पार्षद मो0 रुस्तम अली, राकेश कुमार डब्लू, मनोज चौधरी, अधिवक्ता मनोज यादव, मुकेश चौधरी, ऋषभ यादव, अजय यादव, संजीव चौधरी, विकास यादव, नारद यादव, सुधांशु यादव के अलावा गांव के दर्जनों लोगों ने जश्न मनाया। वहीं उसरी स्थित मंत्री के घर पर उत्सवी माहौल है। यह भी पढ़ें- मंत्रीमंडल शपथ ग्रहण समारोह, पीएम की उपस्थिति से एतिहासिक: विजय खेमका उनके 80 वर्षीय वृद्ध चाचा महेश्वर चौधरी इस खुशी से झूम रहे थे। आसपास के लोग उनके पैतृक घर पहुंच ...