हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 3 -- बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए मंगलवार को आठ अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों पर ऐक्शन लिया है। विभागीय संचिका पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति जारी जारी रहेगी। इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई, आरोप पत्र गठन, वेतन वृद्धि पर रोक तथा विशेष जांच जैसे कदम उठाए गए हैं। मात्र एक सप्ताह में इस अहम विभाग ने 23 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। जिन पर कार्रवाई हुई है उसमें डिहरी की तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त सीमा रानी, औरंगाबाद के तत्कालीन राजस्व अधिकारी और वर्तमान में इटाढ़ी अंचल अधिकारी संतोष कुमार प्रीतम, बरौली के तत्कालीन राजस्व अधिकार...