गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग (क्रशर) में हुए हिंसक झड़प एवं चाकू लगने से मौत मामले में दोनों तरफ से मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। खण्डीहा के दिलीप दास के हत्या को लेकर एक ओर जहां सीसीएल के आठ गार्ड के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं दूसरी तरफ सीसीएल सुरक्षा गार्ड एवं सीसीएल कर्मियों पर रॉड, लाठी, चाकू से हमला करने को लेकर आठ नामजद एवं 100 अन्य अज्ञात कोयला चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है। एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो लगातार पूरे मामले पर कड़ी निगाह रख रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- क्रशर एवं सीपी साइडिंग में पथराव मामले में प्राथमिकी बहन के घर जाने के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.