नई दिल्ली, मई 19 -- हिंदी सिनेमा के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार की लव लाइफ और फिल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और भाइयों के बारे में लोग कम जानते हैं। दिलीप कुमार के 12 भाई-बहन थे। इनमें छह भाई और पांच बहने थीं। दिलीप कुमार के अलावा उनके एक और भाई एक्टर थे जिनका नाम नासिर खान था। उनका फिल्म करियर कुछ खास नहीं चला। नासिर की पत्नी बेगम पारा भी जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। कम लोग जानते हैं कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में दिखाई दी हैं। बेगम पारा ने जिंदगी अपनी शर्तों पर जी। वह काफी बोल्ड थीं। दिलीप कुमार उन्हें जरा भी पसंद नहीं करते थे। जानते हैं दिलीप कुमार की फैमिली और बेगम पारा से जुड़ा ये अनसुना किस्सा।अमेरिकी सैनिक जेब में रखते थे फोटो एक्ट्रेस बेगम पारा को भले ही आज की जनरेशन ना जानती हो पर वह अपने जमाने की दिग्ग...