गाजीपुर, मई 20 -- दिलदारनगर। दानापुर मंडल के दिनदारनगर जंक्शन पर बुधवार को पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से पांच तक लगे वाटर बूथों में सुबह करीब आठ बजे से पानी आना बंद हो गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी न मिलने से यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से स्टेशन पर पेयजल समस्या बनी हुई है। यात्रियों की शिकायत के बाद भी रेल प्रशासन की ओर स्थाई सामाधान नहीं होने से भीषण गर्मी में लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री प्यास बुझाने के लिए प्लेटफार्म पर इधर-उधर भटकते रहे। कई यात्रियों को मजबूरी में महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। गर्मी के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परे...