गाजीपुर, अप्रैल 27 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिंदल समूह की सहयोगी कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। समाजसेवी इमरान खान के अनुसार भर्ती में आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड, गनमैन, सुपरवाइजर और असाइनमेंट मैनेजर जैसे कई पद शामिल हैं। अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत 29 और 30 अप्रैल को एसकेबीएम डिग्री कॉलेज, दिलदारनगर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 500 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी इस पूरी प्रक्रिया को निःशुल्क रखा गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर...