नई दिल्ली, जुलाई 2 -- सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ये साफ कर दिया है कि वो किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शनों या राजनीतिक बहस में नहीं पड़ना चाहते हैं। दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, जब दिलजीत के एक फैन ने उनसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।दिलजीत का जवाब दिलजीत ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'जंतर मंतर कहां है प्रोटेस्ट के लिए.ब्रो मुझे दूर ही रखो प्रोटेस्ट जैसी चीजों से। ब्रो, मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं थोड़ी ना नेता हूं। सारा कुछ लाइफ में कभी नहीं ठीक हो सकता। इस दुनिया में सारा कुछ नहीं ठीक हो सकता।' इसके साथ ही उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की एक पंक्ति भी साझा की 'नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस...