नई दिल्ली, मई 9 -- गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को राजनीति में आने की अटकलों को खारिज कर दिया। कहा कि मेरा काम मनोरंजन करना है, मैं उसी में खुश हूं। दोसांझ ने एक्स पर एक लेख साझा कि किया, जिसमें यह कयास लगाया गया था कि क्या यह स्टार पंजाब के लिए राजनीतिक चेहरा बन सकता है, जिसकी पंजाब को तलाश है। इस लेख पर अपनी स्थिति साफ करते हुए दोसांझ ने लिखा, 'कभी नहीं, मेरा काम मनोरंजन करना है। मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद। मालूम हो कि एक सिविल सोसाइटी ग्रुप, जागो पंजाब मंच ने सार्वजनिक रूप से दोसांझ से राजनीति में आने की अपील की थी। यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ क्या बनने वाले हैं नेता? एक्टर बोले- मेरा काम सिर्फ. उन्हें एक ऐसा नेता बताया था जिसकी जरूरत आर्थिक तंगी और नशे से जूझ रहे पंजाब को है। इस ग्रुप में सेवानिवृत्त न...