नई दिल्ली, जुलाई 15 -- दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। दिलजीत की फिल्म पहले पंजाब 95 के नाम से सीबीएफसी के पास सर्टिफिकेशन के लिए अटकी रही। इसके बाद फिल्म को सतलुज नाम से जी5 पर रिलीज किया गया। जी5 पर रिलीज होने के दो दिन के अंदर ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बताया कि दिलजीत ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी। दिलजीत के बिना मुमकिन नहीं होती फिल्म द प्रिंट से खास बातचीत में हनी त्रेहान ने कहा कि दिलजीत पहले दिन से ही प्रोजेक्ट के प्रति कमिटेड रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत के बिना ये फिल्म मुमकिन नहीं होती। क्यों दिलजीत को ही किया कास्ट? डायरेक्टर ने कहा, "अगर दिलजीत नहीं होते, तो ये फिल्म भी नहीं होती। मुझे एक ऐसा एक्टर चाहिए था जो उस दुनिया के बारे म...