नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने हालिया कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल दिलजीत दोसांझ अभी यूरोप और यूके में ऑरा वर्ल्ड टूर में बिजी हैं। दिलजीत ने उस वक्त लोगों का दिल जीत लिया जब इटली में हुए अपने हालिया कॉन्सर्ट में वह अपने एक विदेशी फैन से बहुत प्यार से मिले, और फिर उसे मशवरा दिया कि वह 'एक ओंकार' के आगे उनका नाम नहीं जोड़े।दिलजीत की इस अदा ने जीता दिल दरअसल दिलजीत दोसांझ के इस विदेशी फैन ने अपनी टीशर्ट पर 'एक ओंकार' का चिन्ह बनाया हुआ था और उसके आगे दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा हुआ था। अब दिलजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपनी एक महिला सा...