नई दिल्ली, मई 14 -- पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के बारे में चौंका देने वाला दावा किया जा रहा है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दिलजीत भारत के नागरिक नहीं हैं। उन्होंने दूसरे देश की नागरिकता ले ली है। अब इस खुलासे के बाद पंजाब की राजनीति में उनके संभावित प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगता नजर आ रहा है।दिलजीतन ने किस देश की नागरिकता ली है? ये दावा 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में किया गया है। लिखा है- 1. दिलजीत ने चार साल पहले यानी साल 2022 में अमेरिका की नागरिकता हासिल कर ली थी और तभी से वह अमेरिकी पासपोर्ट पर ट्रेवल कर रहे हैं। 2. सितंबर 2022 से दिलजीत भारतीय ई-वीजा पर भारत आ रहे हैं। उनके पास 'ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड भी नहीं है। यह भी पढ़ें- दिलजीत पर राजनीति में आने का दबाव डाला जा रहा ...