नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आतंकी संगठन के नाम से भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में कार्यक्रम के दौरान विस्फोटक उपकरण (IED) से धमाके करने की चेतावनी दी गई है। इस ई-मेल में केवल दिलजीत का कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कार्यालय और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मुंबई स्थित बंगला 'जलसा' भी निशाने पर होने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल इंदौर महापौर कार्यालय सहित कई अन्य लोगों को भेजा गया है। यह मेल 'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है। इसमें भेजने वालों ने अपनी पहचान इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) के प्रो. गुरकाल सिं...