नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिलजीत दोसांझ के नए गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका लेटेस्ट ट्रैक डेविल रिलीज हो गया है। यह गाना EP आई एम एन आर्टिस्ट ब्रो का हिस्सा है। इस म्यूजिक वीडियो में प्रोटेस्ट की झलक दिख रही हैं जहां लोगों की पुलिस के साथ झड़प दिखाई गई है।क्या स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बना ये गाना दिलजीत ने भले ही इस गाने के जरिए यह क्लीयर नहीं किया कि वे इसके जरिए किस मुद्दे पर बोलना चाह रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नीट प्रोटेस्ट को लेकर हो सकता है। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध के दौरान जब उनसे इस मामले के बारे में पूछा गया था तब दिलजीत ने यही कहा था कि मैं आर्टिस्ट हूं भाई, मैं कोई राजनेता नहीं हूं। यह भी पढ़ें- दिलजीत ने कॉन्सर्ट में जीता दिल, विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाकर समझाई ये...