कटिहार, जनवरी 1 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के गंगा उसपार दियरा क्षेत्रों में इस वर्ष कृषि परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां मक्का और सरसों की बड़े पैमाने पर खेती की जा रही है। जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दियरा इलाकों में मक्का की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। वहीं सरसों की खेती का रकबा भी तेजी से बढ़ा है। किसान अरुण मंडल, मिथिलेश मंडल, उमेश यादव, रमेश सिंह का कहना है कि मक्का की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसका अच्छा मूल्य भी मिल जाता है। यही कारण है कि अब किसान पारंपरिक धान-गेहूं की खेती के साथ-साथ मक्का को प्राथमिकता देने लगे हैं। मक्का को धान और गेहूं के बीच एक अतिरिक्त फसल के रूप में भी उगाया जा रहा है। जिससे खेतों का बेहतर उपयोग हो रहा है। और आमदनी में इजाफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.