रांची, अप्रैल 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल के पास बुधवार तड़के करीब 4:30बजे लोहा लदा एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया के नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर चालक पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर दुर्गापुर से लोहे का सामान लेकर भिलाई की ओर जा रहा था। उसी दौरान दियांकेल के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे  एक ट्रक को देखकर चालक उसे बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो कर पुलिया के नीचे जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और तोरपा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर और ट्रक के बीच सीधी टक्कर, चालक गंभीर अच्छी बात रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हिंदी ...