नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती दी है कि वो उन पर और उनकी टीम के साथियों पर FIR दर्ज करवा कर देखें। उन्होंने शिक्षा मंत्री दिलावर को ये चुनौती सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरा नाम भी जोड़ना। दरअसल, दीपके का यह पोस्ट, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के उस पोस्ट पर आया है, जिसमें रांका ने लिखा था कि राजस्थान सरकार उन शिक्षकों को धमका रही है, जिन्होंने स्कूलों की बदहाली उजागर करने में उनकी मदद की थी। आशुतोष रांका में एक्स पर लिखा,"सुनने में आया है कि उदयपुर के जिस देमत गाँव के स्कूलों का हमने परसों दौरा किया था और जर्जर इमारतों की हकीकत पूरे देश के सामने रखी थी, वहां के शिक्षकों को डराया धमकाया गया है और हमें बुलाने...