लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, संवाददाता। केजीएमयू में भर्ती तीन साल की मासूम लक्ष्मी 45 दिन बाद गुरुवार को आईसीयू से बाहर आ गई है। 16 दिसंबर को लक्ष्मी के दिमाग में .22 की गोली लगी थी। बेहोश लक्ष्मी को केजीएमयू लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिमाग में मौजूद माइग्रेटरी (वांडरिंग) इंट्राक्रेनियल बुलेट को सर्जरी करके सुरक्षित निकाला। उसके बाद से लगातार 44 दिन वह आईसीयू में रही। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों का दावा है कि जटिल सर्जरी का ऐसा मामला प्रदेश में पहली बार आया है। केजीएमयू न्यूरोसर्जरी के डॉ. अंकुर बजाज ने बताया कि इंदिरा नगर की बच्ची लक्ष्मी को 16 दिसंबर की शाम करीब चार बजे दिमाग में बाईं फ्रंटल बोन में गोली लगी थी। चोट के करीब साढ़े चार घंटे बाद परिवारीजनों ने एक निजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया तो गोली दिमाग के बाएं फ्रंटल क्षेत्र के...