लखनऊ, जुलाई 17 -- रजनीश रस्तोगी, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने दिमाग में पनपे ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर 16 वर्षीय किशोर को नई जिंदगी दी है। आधुनिक उपकरणों की मदद से न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने मरीज में ब्रेनस्टेम ट्यूमर को निकाला। ऑपरेशन के बाद किशोर पूरी तरह से सेहतमंद हैं। कुंडा निवासी किशोर अनिकेत गुप्ता को आंखों में टेढ़ापन, चेहरे का तिरछापन, खाना निगलने में दिक्कत व पैर हाथों में कमजोरी की शिकायत थी। परिवारीजनों ने कई संस्थानों में मरीज को दिखाया। इलाज से मरीज को फायदा नहीं हुआ। ऑपरेशन करने से भी डॉक्टरों ने मना कर दिया। आखिरकार परिवारीजनों मरीज को लेकर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लेकर पहुंचे। 29 जून को डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती किया। संस्थान के सीएमएस व न्यूरोसर्जरी विभाग के अध...