हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 24 -- मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों और सदर अस्पतालों में अलग से वार्ड होंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के चिकित्सकों की तैनाती इन संस्थानों में सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सभी जिलों और मेडिकल कॉलेजों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों को बेहतर इलाज के साथ-साथ उनके पुनर्वास को लेकर भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग मिलकर काम करेगा। आवश्यकतानुसार मनोचिकित्सक के नए पद भी सृजित होंगे। मालूम हो कि मानसिक स्वास्थ्य रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उच्च न्यायालय ने इनके लिए बेहतर व्यवस्था...