औरैया, मई 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। पुरुषोत्तम एकादशी के अवसर पर बुधवार देर शाम नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिबियापुर नगर पंचायत क्षेत्र की करीब 11 करोड़ रुपये की आधा दर्जन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति एवं दैवीय संपद मंडल के अध्यक्ष स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच योजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यक्रम में भागीदारी इस दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, दर्जा प्राप्त मंत्री बृजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, एससी-एसटी आयोग सदस...