औरैया, नवम्बर 14 -- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर में शुक्रवार को युवा उत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा ने फीता काटकर किया। उत्सव में युवाओं और बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से लोकनृत्य, लोकगीत, पेंटिंग, कहानी लेखन, कविता लेखन, इनोवेशन, डिक्लेमेशन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मेले में विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार की गई विशाल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसका जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष ने अवलोकन किया। बच्चों की रचनात्मकता और नवाचार से सजे मॉडलों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल...