औरैया, फरवरी 16 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर जिले में रह रहे एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी अधिनियम में कार्रवाई की गई है उसके खिलाफ दिबियापुर थाने में जानलेवा हमलावा अवैध असलाह रखने के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी के न्यायालय से अभियुक्त आकाश बाबू उर्फ हनी बाबा को गत वर्ष 24 सितंबर से 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह पहचान छुपा कर जिले में ही रह रहा था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दिबियापुर की भट्टा बस्ती से हनी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास है और दिबियापुर थाने में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...