झांसी, मार्च 23 -- दो दिनी हल्के झटके बाद मौसम का मिजाज फिर तल्ख हो गया। सोमवार को टनटनाती धूप और सूरज के तेज ने झांसीवालों की मुश्किलें बढ़ा दी। हर चेहरा परदे में रहा। कोई छाते की ओट तो कोई गमछा में था। गर्म हवाएं सांय-सांय करती रहीं। वहीं शाम गहरी होते ही फिर बादलों ने डेरा डाला। हवाओं में फिर ठंडक महसूस की गई। अधिकतम पारा 35 डिग्री के पार पहुंच, 35.1 सेंटीग्रेट दर्ज किया। जबकि न्यूनतम ताप 19 डिग्री पहुंच गया। आने वाले दिनों में पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। गर्मी ते तेवरों के साथ ठंडा-ठंडा कूल-कूल की दुकानों में और इजाफा हुआ है। सोमवार को सीपरी में लगे पटरी बाजार में लोगों को गर्मी से बचाव के कपड़ों, आइटमों पर जोर रहा। नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, खैरा, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, राई का ताजिया, छनियापुरा, बड़ाबाजार, कोतवाली...