बरेली, फरवरी 12 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दिन में धूप की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है। इस कारण ठंड भी कम हो गई है। हालांकि सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में अधिकतम तापमान 24.8 और रात में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार-पांच दिन तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। बुधवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। पूरा दिन धूप होने की वजह से ठंड का असर कम रहा। दिन के तापमान में एक डिग्री तो रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में अगले चार-पांच दिन तक अधिक परिवर्तन नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...