नैनीताल, मार्च 30 -- भवाली, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा का सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।कहा कि सीएम पुष्कर धामी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया है, जो उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह इस विश्वास पर खरा उतरने को पूरी ताकत से काम करेंगे। भाजपा सरकार जन-जन की सरकार है, जो लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़कों की स्थिति सुधारने का काम तेजी से किया जा रहा है। मंत्री कैड़ा ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.