नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर जब करीना कपूर खान और सैफ अली खान बतौर गेस्ट पहुंचे, तो जमकर मस्ती हुई। सैफ-करीना ने अपनी फैमिली लाइफ से लेकर अपनी पढ़ाई-लिखाई तक के बारे में बात की। इस दौरान जहां एक तरफ कपिल शर्मा को मजेदार जवाब मिले, वहीं दूसरी तरफ ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गई। सैफ अली खान ने बताया कि उनकी उनके बच्चों की पढ़ाई को लेकर राय लगातार बदलती रहती है, साथ ही उनसे जब उनकी खुद की पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो सैफ अली खान ने कहा कि वह अच्छे पढ़े लिखे होते तो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं कर रहे होते।3 बार बदलता है करीना का मिजाज करीना कपूर खान के लगातार बदलते विचारों के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने बताया, "इनकी पर्सनैलिटी दिन में कम से कम 3 बार बदल जाती है। एक सुबह उठकर इन्होंने मुझसे कहा- तुम्हें थो...