बलिया, मई 4 -- बलिया, संवाददाता। जिले भर में सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर आते-जाते दिखे। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। मांगलिक आयोजनों के लिए लगे टेंट-तंबू उड़ गए। चितबड़ागांव में पेड़ गिरने से मंदिर का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया। दयाछपरा-नौरंगा के बीच बना पीपा पुल कई हिस्सों में बंट गया। बारिश के चलते शहर के निचले मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। कीचड़ और फिसलन से परेशानी बढ़ गई। आंधी-बारिश के चलते तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्तपेड़ गिरने से आवागमन बाधित तेज आंधी मे नौरंगा पीपा पुल क...