भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता दिन में कभी धूप तो कभी छांव वाला मौसम रहा। पछुआ हवा में सूखापन रहा, लेकिन हवाएं गर्मी से सुकून दे रही थी। बावजूद रविवार को दिन में हल्की गर्मी रही तो रात में बही पछुआ हवा ने रात के मौसम को सुहाना कर दिया था। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो मंगलवार को आंधी संग बारिश हो सकती है।बीते 24 घंटे के मौसम के दौरान जहां दिन का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस उछल गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 5.0 डिग्री सेल्सियस व 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि से सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी वहीं मंगलवार को आंध...