दिन में सस्ती तो शाम में महंगी हुई बिजली
बेगुसराय, जून 30 -- बरौनी, निज संवाददाता। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा उपलब्ध करा कर बहुत ही जादूगरी से टैरिफ में बदलाव कर इस सुविधा से वंचित कर रही है। जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनी ने एक अप्रैल से बिहार में दिन में सस्ती तो शाम में महंगी बिजली का फरमान जारी कर दिया है।
उपभोक्ताओं की परेशानियाँ इससे 125 यूनिट का लाभ लोगों को मिलता नहीं दिख रहा है। इसको इस तरह समझिये कि रात के 11 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली खपत करने पर कंपनी की ओर से निर्धारित दर के अनुसार ही बिजली बिल देना होगा। यानी अगर 100 रुपए की बिजली खपत होगी तो उनको उतना ही पैसा देना होगा। वहीं, सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली खपत करने पर लोगों को मात्र 80 फीसदी ही पैसा देना होगा। यानी अगर इस अवधि में 100 रुपए की बिजली खपत होगी तो उपभोक्ताओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.