कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे स्वगणना अभियान को कटिहार नगर निगम ने व्यापक जनजागरूकता अभियान का रूप दे दिया है। शहर के सभी वार्डों में दिन में वार्ड सभा और रात में संध्या चौपाल आयोजित कर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई जा रही है।नगर आयुक्त सह चार्ज जनगणना अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में निगम के अधिकारी, कर्मचारी, सीआरपी, आवास सहायक और कर संग्राहकों की टीम सक्रिय है। प्रत्येक वार्ड में स्थानीय पार्षदों के सहयोग से लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।नगर यह भी पढ़ें- स्वगणना शुरू, जनभागीदारी की अपील की आयुक्त ने बताया कि हर स्तर पर टीम को लगाया गया है। वार्ड स्तर पर टीम...