मुंगेर, जून 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता।​दिन में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी और रात में किताबों से दोस्ती। मुंगेर पुलिस के एक सिपाही ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे पक्के हों, तो ड्यूटी की थकान सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। मुंगेर प्रक्षेत्र डीआईजी कार्यालय की गोपनीय शाखा में तैनात सिपाही अमृत कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने नौकरी के साथ मात्र सेल्फ स्टडी के दम पर ओबीसी श्रेणी में 350वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। ​ सहरसा जिले के कहरा प्रखंड स्थित बरियाही गांव निवासी अमृत एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सीमित संसाधनों में बेटे की पढ़ाई पूरी कराई। वर्ष 2013 में बिहार पुलिस में सिपाही पद पर बहाल हुए अमृत गया और शेखपुरा में सेवा देने के ...