आगरा, जनवरी 10 -- ताजनगरी के मौसम में शनिवार को भी बदलाव रहा। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हुई है। जबकि रात का तापमान स्थिर है। इसलिए दिन में राहत मिलेगी लेकिन रात में सर्दी और गलन का असर बरकरार रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा होकर 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम होकर 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जनवरी तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन 13 जनवरी से तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है। साथ ही घना कोहरा भी परेशान कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.