कटिहार, दिसम्बर 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में बीते तीन-चार दिनों से मौसम का असंतुलित रूप लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सुबह हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत होती है, लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होती है, पारा तेजी से चढ़ जाता है। दोपहर में फरवरी-मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम ढलते ही मौसम अचानक बदल जाता है और शीतलहर जैसा एहसास होने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और हवा की दिशा में बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप जहां गर्मी बढ़ा रही है, वहीं उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं रात में तापमान को तेजी से नीचे गिरा रही हैं। लोगों के सेहत पर पड़ रहा है सीधा प्रभाव इस द...