जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर जदयू पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भुइयांडीह चौक पर हुई दुर्घटना, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इससे पहले साकची बस स्टैंड गोलचक्कर के पास भी इसी तरह की दुखद घटना हो चुकी है।आकाश शाह ने कहा कि शहर के भीतर दिन के समय ट्रक, हाइवा और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों का अनियंत्रित परिचालन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों और व्यस्त चौराहों पर इन वाहनों की मौजूदगी आम नागरिकों के लिए खतरा बनती जा रही है और मानगो पुल पर लगने वाले जाम की भी मुख्य वजह है।उन्होंने जिला प्रशासन से दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाने, रात में ही आवाजाही की अनुमति देने, वैकल्पिक बायप...