गंगापार, अप्रैल 15 -- सूरज अब आग उगलने लगा है। अधिकतम तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी से लोग अब परेशान होने लगे हैं। दोपहर के समय हमेशा व्यस्त रहने वाली हाइवे और बाजार की सड़कें भी वीरान नजर आ रही हैं। इक्का दुक्का वाहन ही दोपहर में सड़क पर नजर आ रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोगशीतल पेय, गन्ने का जूस, फ्रूट जूस आदि का सहारा ले रहे हैं। सुबह से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। दोपहर होते तक तापमान चरम पर पहुंच जाता है। यह भी पढ़ें- सूर्यदेव बरसा रहे आग, घर में कैद हुए लोग धूप से बचने के लिए अब वाहन चालक भी सिर पर टोपी अथवा गमछा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उष्माघात से पीड़ितों क...