पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन दोपहर के समय तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी, जिसके कारण घरों और दफ्तरों में लोगों ने पंखों का सहारा लिया। कई जगहों पर लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाने के कारण धूप और छांव का दौर चलता रहा, जिससे लोगों को कुछ राहत भी मिली। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.