मेरठ, मार्च 3 -- मवाना। नगर में श्री मंदिर महामाई ट्रस्ट द्वारा धूमधाम और धार्मिक विधि-विधान के साथ होलिका महोत्सव मनाया गया। पहली बार होलिका और भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजन वेदी तैयार की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। संस्था प्रबंधक सौरभ शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई। इसके यजमान मंदिर अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता रहे। पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। वहीं देर शाम होलिका का दहन किया गया। मंदिर के महंत प्रवेश शास्त्री, कमेटी अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता, प्रबंधक सौरभ शर्मा, ग्राम प्रधान गणेशपुर आशु त्यागी, प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष महेश आर्य, जयप्रकाश गुप्ता, चौधरी रतन सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, योगेंद्र जाटव, मनीष शर्मा, पप्पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.