मेरठ, मार्च 28 -- पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों के कुछ हिस्सों में बादल-बारिश से शुक्रवार को वेस्ट यूपी के दिन के तापमान फिसल गए। दिनभर बादल-धूप की आंखमिचौली चलती रही। देर शाम मौसम ने करवट बदली और कुछ हिस्सों में बौछारें गिरी। 31 मार्च तक वेस्ट यूपी में बादल, धूप, आंधी एवं बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। 30-31 मार्च को आंधी-बारिश की गतिविधियां चरम पर रह सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान 31.4 एवं 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। दिन का तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम जबकि रात का 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और रात में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। गुरुवार रात मेरठ में सीजन की सबसे गर्म रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अ...