प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन कोहरे व ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। गुरुवार को भी लोग कड़ाके की ठंड और शीतलहर से ठिठुरते रहे। ठंडी हवाएं लोगों की हड्डियां कंपाती रहीं। ठंड से बचने के लिए सुबह से लोग अलाव जलाकर तापते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर और कोहरे के चलते कामकाजी लोग गर्म कपड़े, मफलर, ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.