फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। कई दिनों से निकल रही खिली धूप से तापमान में उछाल आया है। दिन में लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है तो सुबह-शाम गलन से आफत बनी हुई है। सोमवार को भी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को तेज धूप के कारण सर्दी से राहत मिली तो सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि धूप खिलने के बाद भी बर्फीली तेज हवाओं के चलते दो पहिया वाहन सवार कांपते रहे। पूरा दिन धूप रही, लेकिन हवा चलने की वजह से सर्दी का अहसास होता रहा। सुबह से ही धूप निकली और कोहरे-धुंध का असर गायब रहा। इसके चलते दृश्यता 600 मीटर से भी अधिक रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन हवा के चलते सुबह-शाम सर्दी का असर अधिक रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.