गंगापार, फरवरी 3 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में उतार चढ़ाव भोर में कोहरा, दिन में धूप तथा रात में गलन और शीतलहर होने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार और फंगल इंफेक्शन के मरीजों की भरमार होने लगी है। मंगलवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में 248 मरीज देखे गए। अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और इंफेक्शन से संबंधित सीएचसी में पहुंच रहे हैं। दिन और रात के मौसम में काफी अंतर होने व रात में भीषण ठंडी के चलते सर्दी, खांसी बुखार से ज्यादा पीड़ित सीएचसी पहुंच रहे हैं। अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने के पहले भरपूर ऊनी वस्त्र पहनें और कान ढंककर ही बाहर निकलें। दिन में धूप देखकर लोग बिना ऊनी कपड़े पहने घर से निकल देते हैं और जब घर लौटने में देर होती है, तो सर्दी के शिकार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.