गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर। मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब दिखने लगा है। दिन में हो रही धूप से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन शाम होते-होते पारा लुढ़क जा रहा है। पिछले तीन से चार दिनों के अंदर दिसंबर के रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से रात में ठंड ठीक-ठाक पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, छह दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, एक दिन पहले पांच दिसंबर को रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...