देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। एक तरफ जहां खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है वहीं खेतों से होकर निकले एचटी लाइन के तारों में आपस में होने वाली टकराहट से निकली चिंगारी से दो दिनों सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है। इसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। उधर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में तेज हवा चलने पर आपूर्ति ठप करने का निर्देश दिया है। जिले में कमोवेश सभी क्षेत्रों में एचटी व एलटी लाइन के तार खेतों से होकर निकले हैं। इसे देखते हुए विद्युत विभाग ने जिन किसानों के खेतों से एचटी व एलटी लाइन के तार निकले हैं उसके आस-पास लगी गेहूं की फसल को किसानों से काट लेने की अपील की है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले में सभी विद्युत उपकेंद्रों को निर्देश दिया है कि जब भी तेज हवा च...