अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में तेज धूप से तपिश बढ़ी है। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और जो लोग बाहर निकले, वे सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर गर्मी से बचाव करते दिखे। गर्मी के साथ उमस भी अपना असर दिखाएगी। गर्मी और उमस के इस दोहरे असर से लोगों की परेशानी बढ़ना तय है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।रविवार यह भी पढ़ें- कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग को दोपहर की तपिश इतनी तेज रही कि चौराहों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के चलते लोगों को घरों मे...